सादगी पूर्वक मनाई गई समाज सेवी शारदा सिंह की नौवीं पुण्यतिथि

 फोटो वीडियो



सिकरारा।के प्रेमराजपुर गाँव के समाजसेवी रहे स्व शारदा प्रसाद सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर रविवार को आयोजित एक सादे समारोह में उन्हें परिजनों व सम्भ्रांत नागरिकों ने स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।

मिली जानकारी के अनुसार महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व अमरेज सिंह के छोटे पुत्र शारदा प्रसाद सिंह की आज से नौ साल पहले मौत हो गई थी।उनकी यादों को चिर स्थायी बनाने के लिए उनके पैतृक गाँव प्रेममराजपुर में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सम्भ्रांत नागरिकों पत्रकारों व शुभचिंतकों द्वारा उनके व उनकी पत्नी सिंगारी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सामाजिक कार्यकर्ता व सेवानिवृत लिपिक रविन्द्र सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि भारत माता की गुलामी की जंजीर तोड़ने के लिए चलाए गए स्वतंत्रता आंदोलन में एक समय स्व अमरेज सिंह उनकी पत्नी स्व हुबाराजी देवी व उनके बड़े बेटे स्व सरजू प्रसाद सिंह तीनों एक साथ जेल में भेजे गए थे। यह एक मिसाल है। इससे पहले उनके पुत्र संजीव सिंह डब्लू की देखरेख में वेद पाठी विद्वानों द्वारा शांति पाठ के बाद हवन किया गया। सायं आयोजित सहभोज में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रमुख रुप से अजय सिंह,संजय सिंह, सुशील सिंह बेसिल, बब्बू सिंह, विनोद सिंह,संजीव सिंह,विकास सिंह,जय सिंह व आदित्य सिंह आदि रहे।