आजाद बिन्द दूल्हा हत्याकांड: मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद से अब जेल में होगी पूछताछ, कोर्ट ने दी अनुमति

आजाद बिन्द दूल्हा हत्याकांड: मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद से अब जेल में होगी पूछताछ, कोर्ट ने दी अनुमति




*जौनपुर।* खेतासराय के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद से अब जेल में पूछताछ का रास्ता साफ हो गया है। अदालत ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए जेल नियमों के तहत आरोपी से पूछताछ की अनुमति प्रदान कर दी है।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदीप बिंद ने पुलिस को चकमा देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अचानक हुए सरेंडर के कारण पुलिस आरोपी से पूछताछ नहीं कर सकी थी।

अब न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद पुलिस जेल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ करेगी। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश, वारदात की वास्तविक वजह और इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने लाई जाएगी।