80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना स्कूलों, कार्यालयों, बैंकों,में ध्वजारोहण तिरंगा रैली भी निकली

 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना स्कूलों, कार्यालयों, बैंकों,में ध्वजारोहण तिरंगा रैली भी निकली 





सिकरारा

             क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्कूल-कॉलेज, ग्राम पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, बैंकों सहित विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। इसी क्रम में सिकरारा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, प्रतिनिधि धीरू सिंह, खंड विकास अधिकारी पवन कुमार प्रजापति सहित अन्यअधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। वहीं सिकरारा थाने में थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की शाखाओं पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र, छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को देखते हुए सिकरारा क्षेत्र के हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रही। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।