दूरभाष पर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना

 दूरभाष पर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना




सिकरारा (जौनपुर)। भाजपा किसान मोर्चा सिकरारा मंडल अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बदलापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर दूरभाष के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आकाश मिश्रा ने विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जनसरोकारों के प्रति सदैव समर्पित रहते हैं तथा क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर विकास कार्यों को गति देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक का मार्गदर्शन आगे भी क्षेत्र के विकास एवं जनता के हित में प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर आकाश मिश्रा ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।