गौ सेवक का लोगों से अपील


 🚩 आज का गौ-रेस्क्यू अभियान | योगिनी एकादशी का पुण्य अवसर 🚩

आज जौनपुर से लगभग 137 किलोमीटर दूर प्रयागराज जनपद के जारी बाजार, मैदा ग्राम सभा, ब्लॉक कौंधियारा में एक अत्यंत पीड़ादायक स्थिति में नंदी महाराज का सफल रेस्क्यू किया गया।

हम रात 9:30 बजे जौनपुर से निकले और लगातार हो रही वर्षा के बीच लगभग 1:00 बजे रेस्क्यू स्थल पर पहुँचे। रास्ता कठिन था, लेकिन एक पीड़ित गोवंश की पुकार से बड़ा कोई कारण नहीं होता।

इस सेवा अभियान में मेरे साथ गौ सेवक अवधेश मौर्य जी, गौ सेवक नवीन जी एवं गौ सेवक विनोद जी उपस्थित रहे। स्थानीय स्तर पर रवि जी ने पूरी रात नंदी जी पर निगरानी रखी और हमारे पहुँचने तक उनका साथ नहीं छोड़ा। उनका यह सहयोग अत्यंत सराहनीय है।

नंदी जी के सिर पर बंधी रस्सी गहरे घाव बनाकर मांस तक काट चुकी थी। वे असहनीय पीड़ा से तड़प रहे थे। काफी प्रयास के बाद उन्हें सुरक्षित पकड़कर रस्सी से मुक्त किया गया और तत्काल उपचार किया गया। वीडियो देखकर आप स्वयं उस पीड़ा का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

योगिनी एकादशी के पावन दिन यह सेवा करने का अवसर भगवान की कृपा है। हमारी टीम का एक ही संकल्प है—जहाँ भी कोई गोवंश संकट में होगा, वहाँ तक पहुँचकर उसकी सेवा करेंगे। इस सेवा के लिए हम किसी से चंदा या शुल्क नहीं लेते, यह कार्य केवल गौ सेवा और मानवता की भावना से किया जाता है।

🙏 आप सभी से विनम्र निवेदन है— यदि कहीं भी कोई घायल, दुर्घटनाग्रस्त या रस्सी, तार अथवा अन्य कारणों से पीड़ित गोवंश दिखाई दे, तो कृपया सोशल मीडिया या फोन के माध्यम से तुरंत सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी बेजुबान का जीवन बचा सकती है।

📲 इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें।

💬 कमेंट करके अवश्य बताइए कि आपको यह सेवा अभियान कैसा लगा।

याद रखिए, आपका एक शेयर किसी ऐसे बेजुबान तक मदद पहुँचा सकता है जो इस समय दर्द से तड़प रहा है। आइए, हम सब मिलकर गौ सेवा का यह संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ।

जय श्री राम! 🚩

जय गौ माता! 

— गौ सेवक पवन, जौनपुर