वक्ताओं ने कहा कि स्व. राधे मोहन मिश्रा एक आदर्श शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा गया था। उनका मानना था कि पूरा समाज ही उनका परिवार है और इसी भावना के साथ उन्होंने जीवनभर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया।
वक्ताओं ने कहा कि उनके पढ़ाए हुए अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हुए उनके बताए मार्ग पर चल रहे हैं। उनका सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम के अंत में अवधनामा के ब्यूरो प्रमुख राजेश मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राधेश्याम मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र प्रसाद मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, संतोष मिश्रा (गुड्डू), संतोष मिश्रा (सुग्गू), विपिन, शैलेश, मनोज, विकास, शाश्वत, नीरज, विशाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
.jpg)