रिपोर्ट आकाश मिश्रा
रामपुर। अपना दल (एस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल ने बैठक कर बूथ स्तर पर किए गए समीक्षा कार्यों का जायजा लिया। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। बीते रविवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल एवं जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल के निर्देशन में सेक्टर प्रभारी पवन दुबे के नेतृत्व में सेमुही गांव सहित आसपास के गांवों में बूथ स्तर पर व्यापक समीक्षा की गई थी। सेक्टर अध्यक्ष रिंकू सिंह और जोन अध्यक्ष रविशंकर गुप्ता के साथ सभी बूथ अध्यक्षों के घर जाकर संगठन की स्थिति और बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। इसी क्रम में विधायक आरके पटेल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समीक्षा बैठक में सामने आई जानकारी का जायजा लिया और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता जब पूरी मेहनत और लगन से काम करते हैं, तभी चुनाव में उसका सकारात्मक परिणाम मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर विधानसभा सह प्रभारी संतोष जायसवाल, विधानसभा महासचिव रोहित गुप्ता, संतोष सिंह सहित अपना दल (एस) के पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

