दियावा नाथ महादेव के दर्शन करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़

 दियावा नाथ महादेव के दर्शन करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़ 


 


सावन माह में हर हर महादेव के जयघोष से गूज उठा शिवालय



मछली शहर 

    दियावा महादेव मंदिर प्राचीन काल से ही क्षेत्र ही नहीं बल्कि कई जनपदों का आस्था का केंद्र बना हुआ है यहां हर वर्ष सावन में भक्तों का मेला लगा रहता हैं। कावरियों के साथ साथ हजारों लोग जलाभिषेक भी करते हैं। प्राचीन दियावांनाथ मंदिर दतांव- अरुआवां मार्ग पर बसुहीं नदी से सटा है।  इस मंदिर का मान्यता लोगो के बताए अनुसार बहुत अत्यधिक है यहाँ दर्शन करने से हर किसी की मनोकामना पूर्ण होती हैं वहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि काफी दूर दूर से जनपद के बाहर के लोग भी दर्शन करने आते हैं लोग सावन माह ही नहीं अपितु हर दिन हर माह सावन जैसा मेला लगा रहता है। यहां हर सोमवार को मेला लगता है। पूरे साल के सावन माह में भक्तों का तांता लगा रहता है। हजारों की संख्या में नर-नारी व कांवरिया यहां जलाभिषेक करते हैं। मिन्नतें मांगने और मत्था टेकने दूर-दराज से लोग आते हैं। मंदिर प्रबंधन में लगे लोग श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हैं । श्रावण मास में भक्तों को कोई समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाता है। मंदिर की सुबह तीन बजे से साफ सफाई कर दर्शनार्थियों के लिए चार बजे पट खोल दिया जाता है। विशेष तिथियों को आवश्यकतानुसार मंदिर पट बंद कर साफ-सफाई कर पुन: दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाता है। प्रबंधन व्यवस्था में प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों का भी बहुत सहयोग मिलता है। इस ऐतिहासिक मंदिर पर श्रावण मास में महिला श्रद्धालुओं की भी संख्या अधिक होती है।

सावन माह में हर हर महादेव के जयघोष से गूज उठा शिवालय