(पारिवारिक मतभेद में एक जान गई)
सिकरारा
स्थानीय थाना क्षेत्र के डमरुआ चौहान बस्ती में बीती रात लगभग 8 बजे के करीब प्रेम चंद्र चौहान व उनके तीन छोटे भाई सूरज चौहान, जग्गी, चंदन, पुत्र गण राम बचन चौहान के बीच घरेलू हिंसा को लेकर आपस में भीड़ गए काफी विवाद के बाद घर वालों व कुछ गांव के लोगों द्वारा बीच बचाव कर शांत कराया गया फिर सब अपने अपने जगह सोने चले गए क्षेत्र में चर्चा के अनुसार प्रेम चंद्र रात लगभग 1:30 के करीब भाइयों से फिर विवाद शुरू कर दिया जिसमें सूरज से मार पीट हो गई और प्रेम चंद्र घायल हो गया जिसे घर वाले इलाज के लिए मछली शहर ले गए जहां प्रेम चंद्र लगभग 40 वर्ष की इलाज के द्वारा मौत हो गई सूचना पर सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी।